आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर विकासखंड अधिकारी (BDO)Mam की अगवाई में ब्लॉक चौंतड़ा में महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुझे भी सम्मिलित होने का अवसर मिला! इस विशेष सम्मान के लिए मैं क्लस्टर की प्रधान श्रीमती रजनी देवी, श्रीमती दीपा जी, BDO mam , SEBPO श्रीमान पंकज शर्मा जी व समूह विकासखंड अधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने महिला दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दिया! महिला दिवस के अवसर पर जहाँ हमने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करने व दूसरी ओर समाज में फैल रहे नशे के प्रति उन्हें अलख जगाने के लिए भी प्रेरित किया ताकि हम नशा रहित समाज की सृजना कर सके और अपनी आने वाली पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचा सके!
धन्यवाद!
जय भारत जय हिमाचल
नारी शक्ति जिंदाबाद




