SHUCHIKA PRADHAN

आज जोगिंदर नगर में एक नशे के व्यापारियों के विरोध में रैली निकाली गई जिसमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के हर पंचायत प्रधान शामिल हुए

“चले तो पाँव के नीचे कुचल गई कोई शय
नशे की झोंक में देखा नहीं कि दुनिया है”!
हिमाचल में धीरे-धीरे चिट्टे का नशा इस तरह से अपने पांव पास रहा है कि अगर इस पर समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो हिमाचल जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, आने वाले समय में इस नाम को दाग लगने में कोई देरी नहीं लगेगी!
इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज जोगिंदर नगर में एक नशे के व्यापारियों के विरोध में रैली निकाली गई जिसमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के हर पंचायत प्रधान शामिल हुए,साथ ही नारी शक्ति का भी इसमें भरपूर सहयोग मिला, पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य हर तरह के विभाग ने इस रैली में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई…..