SHUCHIKA PRADHAN

स्ट्रीट फूड व्यापारियों के लिए लगाया गया पहली बार ट्रेनिंग सेशन ग्राम पंचायत तलकेहड़ में ……..

हमारी पंचायत में विकसित भारत मुहिम के तहत टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी एंड स्किल काउंसिल के माध्यम से एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है! इस कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों के 38 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं! यह सभी प्रतिभागी स्ट्रीट फूड व्यवसाय से संबंध रखते हैं या इस कार्यशाला के बाद स्ट्रीट फूड में अपना व्यवसाय स्थापित करेंगे!

 

हमारी पंचायत के बीड़ रोड़ बाजार से काफी स्ट्रीट फूड वेंडर इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं! बड़े हर्ष व गर्व का विषय है कि इस तरह की यह कार्यशाला चौतड़ा ब्लॉक यह पहली बार करवाई जा रही है और सबसे पहले इसकी शुरुआत तलकेहड़ पंचायत से हुई है! यह कार्यशाला 20 घंटे की है जिसमें 38 स्ट्रीट फूड वेंडर भाग ले रहे हैं! इस कार्यशाला में स्ट्रीट फूड संबंधित सारी बारीकियां, स्ट्रीट फूड गुणवत्ता, साफ सफाई व इसको चलाने के तरीके को विस्तार पूर्वक व्यापारियों को समझाया जाएगा!

इसमें उनको यह बताया जाएगा की किस तरह यह छोटा सा स्ट्रीट फूड बिजनेस उनके लिए रोजमर्रा की कमाई का साधन बनेगा और धीरे-धीरे बढ़ाने पर इसे एक अच्छे ब्रांड के होटल या रेस्टोरेंट में भी तब्दील किया जा सकता है! इससे हमारे युवाओं को तकनीकी तौर पर स्ट्रीट फूड में आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरणा व मदद मिलेगी!

 

धन्यवाद!