कल मुझे पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौंतड़ा में आयोजित अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस प्रतियोगिता के सफल एवं शानदार आयोजन के लिए मैं विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ।
बेटियों के लिए आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा प्रदान करती हैं तथा उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। बेटियों को समाज में समान अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
मुझे प्रसन्नता है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौंतड़ा बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का यह महत्वपूर्ण दायित्व अत्यंत सराहनीय ढंग से निभा रहा है।
इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, प्रबंधन समिति, अभिभावकों एवं प्यारे बच्चों को पुनः हार्दिक बधाई।
धन्यवाद।





