SHUCHIKA PRADHAN

आज जोगिंदर नगर में एक चिकित्सा शिविर में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ!

आज जोगिंदर नगर में एक चिकित्सा शिविर में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ! यह चिकित्सा शिविर रोटरी क्लब द्वारा आयोजित किया गया जिसमें विशेष तौर पर हरिहर हॉस्पिटल गुटकर मंडी का स्वास्थ्य विभाग डॉ प्रकाश चंद राणा की अगुवाई में जोगिंदर नगर मेला ग्राउंड के सामुदायिक भवन में लोगों की सेवा के लिए पूरा दिन लगा रहा! मैं विशेष तौर पर रोटरी क्लब जोगिंदर नगर को इस चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद करती हूं और साथ ही हरिहर हॉस्पिटल गुटकर मंडी के स्वास्थ्य विभाग का भी विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए जिन्होंने इस चिकित्सा शिविर में अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की! भविष्य में भी रोटरी क्लब जोगिंदर नगर इसी तरह से लोग भलाई के कार्य करता रहेगा ताकि लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके!
धन्यवाद