SHUCHIKA PRADHAN

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत तलकेहड़ के सभी वार्डों में 12 लाख रुपए व्यय कर 12 voltage की Street Lights

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत तलकेहड़ के सभी वार्डों में 12 लाख रुपए व्यय कर 12 voltage की Street Lights सभी 7 वार्डों में कुल 92 लाइटें लगाकर पूरी पंचायत को रात के समय में दूधिया रोशनी में रंगने का प्रयास किया गया है! यह हमारी 4 साल की मेहनत का परिणाम है जिसकी स्वीकृति सभी दस्तावेज और फॉर्मेलिटी पूरी करने पर हमारी पंचायत को यह लाभ मिला है! यह लाइटें सार्वजनिक स्थानों के लिए स्वीकृत की गई है ताकि लोगों को रात के समय अंधेरे से निजात मिल सके! अगर किसी वजह से पंचायत का कोई सार्वजनिक स्थान इस सुविधा से वंचित रह गया है तो फिर से सर्वे करवा के बजट का प्रावधान कर जल्द ही उन स्थानों के लिए भी स्ट्रीट लाइटों का प्रावधान कर दिया जाएगा! इसलिए मेरी पंचायत की जनता से अपील है कि निराश ना हों और धैर्य बना कर रखें या कहीं कमी रह गई है तो उसे अति शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा!