SHUCHIKA PRADHAN

शिक्षा विभाग पाठशाला मुरम्मत धनराशि और ग्राम पंचायत तलकेहड के सहयोग से आज प्राथमिक पाठशाला स्तैन के स्कूल का नक्शा ही बदल गया

शिक्षा विभाग पाठशाला मुरम्मत धनराशि और ग्राम पंचायत तलकेहड के सहयोग से आज प्राथमिक पाठशाला स्तैन के स्कूल का नक्शा ही बदल गया… मन में हर्ष होता है कि मेरी भूमिका भी इन कार्यों में रही है इसलिए मैं खुद को खुश किस्मत मानती हूँ…. दोनों के सहयोग से आज स्कूल के बच्चे टाइल वाले फर्श में बैठ रहे हैं, अध्यापकों के सहयोग से स्कूल में सर्वगुण संपन्न माहौल है, बच्चों के खेलने के लिए खेल का पक्का मैदान है, स्वच्छता की दृष्टि से सेग्रीगेशन सेट लगाया गया है, अध्यापकों और बच्चों की मेहनत से स्कूल में किचन गार्डन बनाया गया है जो किसी वाटिका से कम नहीं,इस तरह से बहुत सारे कार्य किए गए जिनको शब्दों में पिरोना शायद मेरे लिए मुमकिन नहीं और यह सारी उपलब्धियां तभी मिल पाई हैं जब अभिभावकों का,अध्यापकों का, SMC के प्रधान का सहयोग इस कार्य में रहा! यही कारण है कि आज ब्लॉक चौंतड़ा में यह स्कूल शायद प्रथम श्रेणी में है!
इसके लिए वह सभी व्यक्ति विशेष बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस स्कूल को इतना सुंदर बनाने में अपना सहयोग दिया