आज जोगिंदर नगर के New Cresent School में “अमर उजाला” के सौजन्य से नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए “अपराजिता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस में मुझे भी भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,इस कार्यक्रम में S. P. Mandi. Sakshi Verma जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की! उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए और समाज में आगे बढ़कर आने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों, उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं वअन्य गणमान्य अतिथियों को प्रेरित किया! इस प्रोग्राम में विशेष तौर पर SHO Joginder Nagar शकीनी कपूर जी , रोटरी क्लब के प्रमुख सदस्य, जोगिंदर नगर थाना की महिला कांस्टेबल, न्यू क्रीसेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं व समस्त स्कूल प्रबंधन उपस्थित रहा!



