आज जोगिंदर नगर कॉलेज में मेले का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय व्यंजनों और छात्रों की प्रतिभा देखने को मिली, यह एक आकर्षण का केंद्र रहा क्योंकि पहली बार छात्रों और स्वयं सहायता समूहों ( गृहणियों ) को एक ही छत में देखने का मौका मिला! यह प्रदर्शनी institution innovation Council (IIC) और उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी!
आगामी शनिवार से यह प्रदर्शनी मिनी सचिवालय के प्रांगण में भी आयोजित की जाएगी!
मैं ग्राम पंचायत तलकेहड़ की समस्त जनता को बहुत-बहुत बधाई देती हूँ कि हमारे पंचायत की ओर से भी महिलाओं ने इसमें भाग लिया!
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बहुत अच्छी पहल है और मुझे उम्मीद है कि जोगिंदर नगर की महिलाएं इसमें पूर्ण रूप से भागीदारी लेंगी और खुद को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगी 







