SHUCHIKA PRADHAN

हिमाचल प्रदेश के मंडी में “समग्र शिक्षा कार्यक्रम” के सामाजिक लेखापरीक्षा के संबंध में सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने का मौका मिला

हिमाचल प्रदेश के मंडी में “समग्र शिक्षा कार्यक्रम” के सामाजिक लेखापरीक्षा के संबंध में सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने का मौका मिला जिसमें प्राइमरी स्कूल स्तैन से HTकपिल राव जी, SMC प्रधान सुरेश कुमार जी व SMC सचिव अंजना कुमारी जी भी सम्लित थे। इस कार्यक्रम में मैंने बहुत सी नई चीजें सीखी जो शायद मेरे लिए बिल्कुल नई थी, जिसमें स्कूल से संबंधित हर तरह के विषय को जैसे स्कूल की बिल्डिंग,बच्चों को जल व्यवस्था,मिड डे मिल,स्कूल की बाउंड्रीज,शिक्षा संबंधित विषयों में दिक्कतें, सोशल अवेयरनेस, स्कूल में लाइटनिंग की व्यवस्था, बच्चों के लिए वॉशरूम आदि!
हमारी पंचायत में दो प्राइमरी स्कूल आते हैं और मैं अपनी ओर से कोशिश करुंगी कि उन स्कूलों में अगर इस तरह की कोई भी दिक्कत हो तो हम पूर्ण रूप से उनको पूरा करने के लिए जागरूक और तैयार रहेंगे