पूर्ण हुई आज ग्राम पंचायत तलकेहड़ में पहली ग्राम सभा…जिसमें पंचायत सचिव, bdc,प्रधान, उपप्रधान,वार्ड मेंबर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर सम्मिलित हुए!
जिसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए व जागरूक किया गया :
1. स्वच्छता संबंधित जानकारी,ग्रे सॉलिड वाटर, सिंगल use प्लास्टिक निपटान!सिंगल use प्लास्टिक पर किया गया अहम फैसला पंचायत के वार्ड मेंबर की रहेगी अहम भूमिका!
2. बिना पंचायत स्वीकृति से कोई भी फेरीवाला पंचायत के क्षेत्र में नहीं घूम सकता और ना ही सामान बेच सकता है, जिसके लिए समस्त पंचायत वासियों के सहयोग की आवश्यकता!
3. ढाबा मालिकों और होमस्टे वालों को गंदे पानी का सही निपटान करना आवश्यक, नहीं तो पंचायत की ओर से की जाएगी उचित कार्यवाही!
4. अगर पंचायत में किसी भी तरह का नशा जैसे चिटा व नशीली दवाइयां का सेवन व बिक्री का मामला सामने आएगा तो उस पर पंचायत का हस्तक्षेप व उचित कार्यवाही की जाएगी!
5. नशे संबंधी जो भी जानकारी पंचायत में दी जाएगी उनका नाम गुप्त रखा जाएगा!
6. होम टैक्स बसूली की बागडोर वार्ड मेंबर के हाथ में सौंपी गई हर व्यक्ति को जरूरी देना होगा गृह टैक्स !
7. स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया गया! जिसके लिए CHO उपस्थिति रहीं!
8. बिजली विभाग से भी हमारे बीच में employee थे जिनके सामने पंचायत में बिजली संबंधित समस्याओं पर बात की गई, और निपटारे संबंधित भी अहम निर्णय लिए गए!
9.जल प्राकृतिक स्रोतों पर व्यक्तिगत तौर पर लेनी होगी जिम्मेवारी साथ में पंचायत का भी पूर्ण रूप से रहेगा सहयोग!
10. किसी भी व्यक्ति को सस्ते राशन में आने के लिए लानी होगी पटवारी से जमीन संबंधित जानकारी




