SHUCHIKA PRADHAN

लंबे अरसे से चली आ रही बीड़ रोड टैक्सी यूनियन व बीड़ रोड व्यापार मण्डल की मांग थी कि टैक्सी चालकों को अलग से पार्किंग व टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की जाए

लंबे अरसे से चली आ रही बीड़ रोड टैक्सी यूनियन व बीड़ रोड व्यापार मण्डल की मांग थी कि टैक्सी चालकों को अलग से पार्किंग व टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था की जाए! इस बाबत तलकेहड़ पंचायत प्रधान द्वारा सभी की जरूरत और सहूलियत को देखते हुए ग्राम पंचायत तलकेहड़ द्वारा टैक्सी स्टैंड के लिए भूमि चयनित कर उन्हें पंचायत भूमि पर आश्रय दिया है!
अभी बीड़ रोड़ व्यापार मंडल को भी बाजार में खड़ी टैक्सियों की भीड़ से भी निजात मिलेगी! पंचायत की तरफ से इस टैक्सी स्टैंड व पार्किंग में गत वर्ष जिला परिषद की तरफ से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है! आने वाले समय में यहाँ पर स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध भी पंचायत की तरफ से कर दिया जाएगा!
हमें बहुत खुशी है लंबे अरसे से टैक्सी यूनियन की यह माँग हमारे कार्यकाल में पूर्ण हो पाई है! समूह बीड़ रोड़ टैक्सी यूनियन व व्यापार मंडल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!