पूर्ण हुआ ग्राम पंचायत तलकेहड के वार्ड नंबर 2 में चल रहे लिंक रोड स्तैन से ओ बी सी बस्ती की ओर जाने वाले रोड का कार्य! यह कार्य मनरेगा मद (PWD) DC head के माध्यम से पूर्ण किया गया, यह कार्य पंचायत के लिए कोई आसान काम नहीं था, इस रोड की इतनी दयनीय स्थिति थी की लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल था! यहाँ की स्थानीय जनता इसे 10 /15 वर्ष से बनवाने का प्रयास कर रही थी! इसे लगभग तीन फेस में पूर्ण किया गया! यह लगभग 700 मीटर का एक लिंक रोड था जिसके पीछे लगभग पंचायत सदस्यों की 3 साल की मेहनत रही! इसमें लगभग 10 लाख रुपए की धनराशि खर्च की गई!
वार्ड नंबर 2 के अंतर्गत आने वाला यह कार्य वार्ड नंबर 1 के लोगों के लिए भी फायदेमंद रहेगा
समस्त ग्राम वासियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएँ…



